औघड़ संत परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के दुआओ से 5021 मरीजो का छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व ओडिशा राज्य से आए विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार,अघोर गुरूपीठ बनोरा की शाखा जन कल्याण आश्रम डभरा द्वारा आयोजित 14 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

        सकती, जांजगीर-चाम्पा, सारंगढ़ व रायगढ़ जिले के 100 से अधिक गाँव से आये मरीजो को उपचार के साथ दी गई निःशुल्क दवाई

      Date:

          कोरबा। ( AkhandBharatHNKP.Com ) अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा,रायगढ़  की शाखा जन कल्याण आश्रम  डभरा जिला सक्ती के तत्वावधान में आयोजित  14 वें निःशुल्क विशाल  स्वास्थ्य शिविर में सकती, जांजगीर-चाम्पा, सारंगढ़ व रायगढ़ जिले के 100 से अधिक गाँव से आये 5021 महिला, पुरुष व बच्चों का उपचार औघड़ संत परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के सानिध्य, मार्गदर्शन व दुआओ से छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व ओडिशा राज्य से आए विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा किया गया।

          ब्रम्हलीन परम् पूज्य अघोरेश्वर भवगान राम जी

          5 जनवरी रविवार को आयोजित  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जन कल्याण आश्रम डभरा के समीप अघोर गुरूपीठ  ट्रस्ट बनोरा  की निजी जमीन पर किया गया। । चिकित्सा शिविर में सर्वप्रथम ब्रम्हलीन परम् पूज्य अघोरेश्वर भवगान राम जी  की विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रातः 9 बजे से पंजीयन शुरू किया गया जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। शिविर मे आस पास के  100 से अधिक गांवों से आए 5021 महिला, पुरुष व बच्चों ने अपना पंजीयन कतारबद्ध होकर कराया ।  शाम 5.30 बजे तक शिविर में रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा , सारंगढ़ जिले एवं प्रयागराज तथा कटक के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया।

          स्वयंसेवक व अपनी बारी का इंतजार करते जनता 1

          चिकित्सक मरीजों की जांच करते रहे। चिकित्सकों के लिए पंडाल में अलग कक्ष बनाए गए थे।  दिव्यांग और बुजुर्गों के पंजीयन के लिए अलग कतार बनाई गई ताकि उन्हें परेशानी का सामना नही करना पड़े। आश्रम के स्वयंसेवक सुबह से शाम तक शिविर में मौजूद रहे और गांव से आए मरीजों की पंजीयन एवं संबंधित चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचाने में मदद की। पंडाल में हर बीमारी के मरीजों के लिए अलग अलग चिकित्सक थे। महिला और पुरुषों के लिए अलग कतार थी। चिकित्सा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के ब्लड प्रेशर शुगर सहित रक्त की जांच भी स्वास्थ्य शिविर स्थल पर ही पैथोलौजी में की गई। पैथोलोजी रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सको ने आवश्यक दवाईया लिखी जिसे मरीजों ने कतारबद्ध होकर निःशुल्क प्राप्त किया। शिविर में चर्म रोगों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे थे मरीजों के इलाज के साथ साथ दवा के उपयोग का तरीका भी बताना होता है इसलिए चर्म रोगों के मरीजों की जांच के साथ साथ उसी पंडाल में मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

          औघड़ संत परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन  पीड़ित मानव की सेवा के लिए समर्पित

          banora 2 e1722623443424
          औघड़ संत परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

          औघड़ संत परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन  पीड़ित मानव की सेवा के लिए समर्पित है। आश्रम की स्थापना का मूल उद्देश्य भी यही है। ग्रामीण क्षेत्र के मरीज सुविधाओं के अभाव की वजह से अपना इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों से नहीं करा पाते है।औघड़ संत परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के मार्गदर्शन में निरंतर मानव सेवी गतिविधियों के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जन कल्याण आश्रम  डभरा में पिछले 13 वर्षों से किया जा रहा है। अघोर गुरूपीठ  ट्रस्ट बनोरा से जुड़े सभी शाखा में चिकित्सा से जुड़ी सेवाओ की निःशुल्क उपलब्धता से आस पास के ग्रामीणों को चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में आयोजित होने वाले शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के साथ साथ निःशुल्क दवाओं का लाभ भी मिल जाता है। आश्रम की सेवा  व्यवस्था ग्रामीण अंचल के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

          छग मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एवं केमिस्ट एशोसियेशन रायगढ़ ने किया निःशुल्क दवा वितरण

          दवा लेते ग्रामीण

          छग मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एशोसियेशन की रायगढ़ एवं बिलासपुर इकाई के 70 सदस्यों टीम ने  निःशुल्क दवा वितरण की कमान संभाली साथ ही केमिस्ट एसोसियेशन रायगढ़ के सदस्यो  ने भी दवा का वितरण  किया। शिविर में आए मरीजों के  निशुल्क परामर्श के साथ दवाएं भी दी गईं।

          चार जिले के 100 से अधिक गांवों से आए थे मरीज

          निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले के मरीज लाभान्वित हुए । जिसमें  किरकर, बरतुंगा, अड़भार, फगुरम, मालखरौदा, सर्करा, सपिया, छपोरा, मिरौनी, मरघही, चिस्दा, बिर्रा, हसौद, नरीचरा, आड़िल, सोनादुला, मल्दा,  कैथा, करही, पिसौद, अमोदा, पेंड्रावन, जसपुर , परसदा , मोहतरा , धमनी, कुरदा, मुड़पार अमलीडीह, भेडिकोना, लालभाटी, रबेली, भड़ोरा, जोगीडीपा, बरदुली, कुटराबोड, गुजियाबोड, डभरा, पुटीडीह, छवारीपाली, सेमराडीह, ठाकुरपाली , किरारी, छुचुभाठा, कोटमी , खरेंकना, साल्हे, गिरगिरा, दर्री, बधौद, धुरकोट, कोमो, केनापाली, अकोलजभोरा, टूण्ड्री, कवली, शंकरपाली, पेण्ड्रावा, राधापुर, अमलड़िहा, नवापारा, खोरसिया, मेडापाली, बारापीपर, मिरौनी, सपोस, रेड़ा, साल्हे, गोपालपुर, कलमा,  बालपुर, चंद्रपुर, टीमरलगा, गुडेली, कोसीर, लेन्ध्रा, घोटला, सरराली, साराडीह, नावापारा, केनाभाटा, बसंतपुर, सिरियागड़ , खुरधही, कोसमझर, माजरकूद, सुखापाली, खोंधटी, रामभाटा, ठनगन, छुईपाली, गोबरा, कुसमुल, सिंघरा, देवरघटा, जमगहन, दलाल, रिरारी धोबनीपाली, कटेभोनी, उच्चपिंडा, तुर्कापाली, ज्वाली, तुलसीडीह भेडिकोना, चारभाटा, उपनी, सेरो , बोड़ासागर, खैरा,  मड़वा, हरदी, डोमनपुर गांवों से आए डभरा, मालखरौदा, जैजेपुर, बाराद्वार तहसील के प्रायः सभी गावं शामिल है । इसके अलावा सारंगढ़ एवं खरसिया ब्लाक के लोगों ने शिविर का लाभ लिया है।

          शिविर में इन  चिकित्सको ने दी सेवाएं

          विशाल स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सको में

          रायगढ़ से

          ह्र्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा,डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ.मनीष बेरीवाल ,डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक, रायगढ़ से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा षड़ंगी( खरसिया), डॉ.मालती राजवंशी,डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. टी के साहू, डॉ. स्वाती मिश्रा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गोयल,डॉ. विनोद नायक,एलर्जी, दमा टी. बी. रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश पटेल,जिंदल  से डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के गुप्ता, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. वरुण गोयल,सर्जन डॉ. नितीश नायक, जनरल सर्जन डॉ. अनील हरिप्रिया,डॉ. राजू पटेल, डॉ. कमलेश नायक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल,डॉ.कांति डेम्ब्रा, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ  डॉ. जया साहू,डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नीलम नायक, डॉ. अनुप अग्रवाल, डा. राकेश पटेल रायगढ़ से जनरल फिजिशियन डॉ.एस.के.गुप्ता, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. आनन्द, डॉ. राहुल अग्रवाल,डॉ. अंकित अवस्थी,  डॉ. गौतम शर्मा , पैथोलॉजिस्ट डॉ. रीना नायक ने सेवाएं दी।

          नैला जांजगीर से

          डॉ.यू.सी. शर्मा , डॉ. आकांक्षा चौहान,डॉ. प्रफुल्ल चौहान,

          खरसिया से

          डॉ.जी.एन. तिवारी, डॉ.डी.पी. पटेल

          रायपुर से

          मुख एवं थायराईड रोग विशेषज्ञ डॉ. यश चड्डा (सर्जन), रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल अग्रवाल स्पाइन सर्जन,रेडियोलाजिस्ट डॉ. सोनल अग्रवाल

          सारंगढ़ से

          चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ पीयूष अग्रवाल

          डभरा से

          डॉ. हेमन्त साहू, डॉ. मनोज डनसेना,

          प्रयागराज से

          डॉ. अमृत लाल पटेल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. के. एस. मिश्रा,

          कटक से

          फिजियोथेरेपिष्ट डॉ. संजय राम

          सिटी,धन्वंतरी, व श्री, पैथोलेब ने दी सेवाए

          जाँच कराते बुजुर्ग दम्पति


          शिविर में रायगढ़ से सिटी पैथोलैब खरसिया से धनवन्तरी पैथोलैब ,डभरा से श्री पैथालेब द्वारा जरूरतमंद मरीजों की पैथोलोजी जांच भी की गई। इसके तहत 161 ईसीजी ,112 एक्स-रे, 34 बोनडेन्सीटी टेस्ट किये गये है। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा और निशुल्क पैथोलॉजी जांच सुविधा दी गई है।

          2050 पुरुष, 1810  महिला और 1161 बच्चों ने कराया स्वास्थ्य जांच

          शिविर में 2050 पुरुष, 1810  महिला और 1161 बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवा भी दी गई। अघोर गुरुपीठ आश्रम के अनुयायियों ने मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद  स्वास्थ्य शिविर में दिनभर सुचारू व्यवस्था बनाए रखी ताकि ग्रामीण इलाकों से आए लोगों को बेहतर सेवा दी जा सके। पंडाल में पेयजल सहित शौचालय की समुचित व्यवस्था भी मौजूद थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...