निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : महापौर

      Date:

      • मेयर संजूदेवी राजपूत ने मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वार्ड क्र. 31 मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में निगम द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

          महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूतइस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने स्पष्ट किया कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शेड्यूल से हटकर निर्माण पाया गया तो उसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आमजन को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। साथ ही महापौर ने बस्ती में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शेड्यूल से हटकर कार्य पाए जाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और संबंधित अभियंताओं तथा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने बस्ती में पुरानी व जीर्ण-शीर्ण नालियों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कराने के आदेश दिए। मानिकपुर पोखरी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आसपास की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए।

          महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूतइस अवसर पर राजेश लहरे, हेमलाल टंडन, पूर्व पार्षद दीपक यादव, मनोज चौहान, मनोज सिंह राजपूत, बबलू यादव, ब्रजलाल, पूर्णिमा पासवान, भुनेश्वरी सिदार, पवन पटेल, उमेश साहू, मनोज निर्मलकर, ललिता चौहान, किशन भारद्वाज, संजना देवी सहित अन्य शामिल थे।

          पैदल भ्रमण कर जानी समस्याएं

          महापौर ने बस्ती का पैदल भ्रमण कर नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा विकास संबंधी मांगों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली समेत अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

          निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : महापौर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में...

              नक्सलियों का मिला खजाना, 3 करोड़ कैश और 7 किलो सोना बरामद, 25 ने किया सरेंडर

              बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की तय डेडलाइन 31...