नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। जिससे तबाही मच गई है। Earthquake in Russia रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से धरती कांपी तो लोग भी दहशत में आ गए। भूकंप के बाद कामचटका में 30 से अधिक बार झटके महसूस किए गए। पलभर में तबाही के मंजर की आशंका को भांपते हुए लोग घरों से बाहर भागने लगे। Earthquake in Russia वहीं भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। तमाम इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
रूस के कामचटका में आए भूकंप के झटकों में देखा गया कि एक घर में बुरी तरह से सामान हिल रहा है। वहीं एक कैंप में रखा सामान हिलता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि झटकों से ऐसा महसूस हुआ कि कोई तेजी से हमें झकझोर रहा हो। झटके महसूस होने पर लोग घर से बाहर की ओर भागे। वहीं रूसी एजेंसी ने कहा कि Earthquake in Russia भूकंप के बाद कई बार 2 से 5 की तीव्रता वाले 30 अतिरिक्त झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान एक हवाई अड्डे सहित कई स्थानों पर कई लोगों को मामूली चोटें आईं। भूकंप के बाद रूस के सबसे बड़े शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में लोग सड़कों पर आ गए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूट गए, कारें सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गईं और इमारतों में कांपती नजर आईं। इससे पहले जुलाई में कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे- जिनमें से सबसे बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। Earthquake in Russia सबसे बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर और 180,000 की आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में था। 4 नवंबर, 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ था।
सुनामी के अलर्ट सायरन बजे
रूस के कामचटका में आए Earthquake in Russia भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में आई। Earthquake in Russia आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे।
भूकंप नहीं हिला सका डॉक्टरों का हौसला, करते रहे सर्जरी
बुधवार को तड़के आया 8.8 तीव्रता का महाशक्तिशाली भूकंप भी डॉक्टरों का हौसला नहीं डिगा सका। जब ये भयानक Earthquake in Russia भूकंप आया तो एक अस्पताल में डॉक्टर कुछ मरीजों की सर्जरी कर रहे थे। इसी दौरान पूरा ऑपरेशन थिएटर हिलने लगा। इसके बावजूद डॉक्टरों ने ऑपरेशन को नहीं रोका और सर्जरी को जारी रखा। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। Earthquake in Russia भूकंप इतना अधिक ताकतवर था कि पूरी बिल्डिंग तेजी से हिलती दिख रही है। मगर डॉक्टरों ने सर्जरी करना बंद नहीं किया। उन्होंने अंत तक अपने काम को जारी रखा। डॉक्टरों ने अपनी सर्जरी तभी रोकी, जब ऑपरेशन कंपलीट हो गया। डॉक्टरों के इस हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।
प्रशांत महासागर में भी उठी सुनामी की लहरें
रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए इस Earthquake in Russia भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई और अमेरिका के अलास्का एवं हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई। अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। भूकंप के केन्द्र कामचटका प्रायद्वीप के निकट रूसी क्षेत्र में क्षति होने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
अब तक दर्ज किए गए 10 सबसे बड़े भूकंप
Earthquake in Russia 9.5 तीव्रता (1960) – बिओबियो, चिली, 9.2 तीव्रता (1964) – अलास्का, अमेरिका, 9.1 तीव्रता (2004) – सुमात्रा, इंडोनेशिया, 9.1 तीव्रता (2011) – तोहोकू, जापान, 9.0 तीव्रता (1952) – कामचटका, रूस, 8.8 तीव्रता (2010) – बायोबियो, चिली, 8.8 तीव्रता (1906) – एस्मेराल्डास, इक्वाडोर, 8.7 तीव्रता (1965) – अलास्का, अमेरिका, 8.6 तीव्रता (1950) – अरुणाचल प्रदेश, भारत, 8.6 तीव्रता (2012) – सुमात्रा, इंडोनेशिया
आया 3.8 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की नहीं मिली जानकारी