1 मई से शुरू होगी जनगणना 2027 की पहली प्रक्रिया, घर-घर पहुंचेगी टीम, ऑनलाइन भी भर सकेंगे जानकारी

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की प्रक्रिया 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस दौरान राज्यभर में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस किया जाएगा, जिसके तहत हर परिवार, मकान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

          जनगणना 2027

          इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप दिया गया है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और डाटा संग्रहण अधिक पारदर्शी व सटीक हो सके। जनगणना के पहले चरण से पहले नागरिकों को स्वयं जानकारी दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच लोग निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। इस प्रक्रिया को सेल्फ-एन्यूमरेशन नाम दिया गया है। ऑनलाइन जानकारी भरने वाले परिवारों को एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसे बाद में घर पहुंचने वाले गणनाकर्मी को दिखाना होगा।

          33 सवालों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी

          • भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
          • मकान नंबर
          • मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री
          • मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
          • मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
          • मकान के उपयोग
          • मकान की हालत
          • परिवार क्रमांक
          • परिवार के सदस्यों की संख्या
          • परिवार के मुखिया का नाम
          • परिवार के मुखिया का लिंग
          • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य
          • मकान के स्वामित्व की स्थिति
          • मकान में कमरों की संख्या
          • परिवार में विवाहित दंपत्तियों की संख्या
          • पेयजल का मुख्य स्रोत
          • पेयजल स्रोत की उपलब्धता
          • लाइट का मुख्य स्रोत
          • शौचालय की उपलब्धता
          • शौचालय का प्रकार
          • गंदे पानी की निकासी
          • स्नानघर की उपलब्धता
          • रसोईघर, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
          • खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन
          • रेडियो/ट्रांजिस्टर
          • टेलीविजन
          • इंटरनेट सुविधा
          • लैपटॉप/कम्प्यूटर
          • टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
          • साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
          • कार/जीप/वैन
          • मुख्य अनाज
          • मोबाइल नंबर

          परिवार और वाहनों की भी होगी गणना

          इसके अलावा घर में रहने वाले लोगों की संख्या, परिवार के सदस्यों का विवरण और उपयोग में आने वाले वाहनों की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इससे राज्य में सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा। जनगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या देरी न हो। शिकायतों और सहायता के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

          जनगणना 2027: 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना, कलेक्टर ने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सिलीगुड़ी से प्रधानमंत्री मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले- 15 साल का हिसाब देना होगा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम...