प्रेमिका को करता था परेशान तो बॉयफ्रेंड ने युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को जिंदा जमीन में दफन कर मार डाला गया। घटना के पांच दिन बाद शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

          प्रेम प्रसंग

          पुलिस के अनुसार शदाणी दरबार निवासी नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी का काम करता था। वह आरोपी श्याम सुंदर सोनी की प्रेमिका सावित्री साहू को कथित रूप से परेशान करता था। 16 मार्च की रात नितेश, सावित्री के घर माना पहुंचा, जहां पहले से मौजूद श्याम सुंदर सोनी से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि श्याम ने अपने दो कर्मचारियों को बुलाकर नितेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी से सिर पर वार करने से नितेश बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में ऑटो से करीब 35-40 किलोमीटर दूर अभनपुर क्षेत्र ले गए। रास्ते में उसकी स्कूटी को पुलिया के पास फेंक दिया गया। भरेंगाभाठा गांव के पास आरोपियों ने उसे फिर पीटा और गमछे से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में मुरूम खदान में गड्ढा खोदकर युवक को जिंदा दफन कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी इस दौरान मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और सांस नली में मिट्टी भर जाने से हुई।

          मृतक की हुई पहचान

          घटना के पांच दिन बाद 21 मार्च को भरेंगाभाठा के पास ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर नितेश बत्रा के रूप में हुई।

          पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

          मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 23 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में...

              NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियर करें अप्लाई

              नई दिल्ली (एजेंसी)। NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों...