छत्तीसगढ़ में 4708 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

      वित्त विभाग से मिली हरी झंडी, व्यापमं लेगा परीक्षा

      Date:

          रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। कुल 5000 पदों में से पहले चरण में ये भर्तियां की जाएंगी। विभाग को वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसके लिए विभाग के अवर सचिव ने डीपीआई को पत्र भेजा है।
          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की नई भर्ती का ऐलान किया था। उसी घोषणा के अनुरूप पहले चरण में 5000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। सरकार का लक्ष्य आगामी सालों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करना है, ताकि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल सके।

          तीन श्रेणियों में होगी भर्ती

          स्कूल शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक तीनों श्रेणियों के पद शामिल होंगे। विभाग ने भर्ती का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यापम को सौंपी जाएगी। व्यापम परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाएगा। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए, मापदंडों में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में कोई कानूनी विवाद न हो।

          तीन साल बाद होगी भर्ती

          बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

          5000 शिक्षकों की भर्ती से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : शिक्षा मंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...