प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के नए पीएम से की बातचीत

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने उन्हें पीएम पद संभालने पर बधाई दी और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 64 वर्षीय ताकाइची हाल ही में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। उन्होंने शिगेरू इशिबा के हटने के बाद यह पद संभाला है।
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और भारत-जापान के विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। बातचीत में आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा विनिमय जैसे विषय प्रमुख रहे। उन्होंने कहा, हम इस बात पर सहमत हैं कि मजबूत भारत-जापान संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी हैं।

          जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं सनाए तकाइची

          सनाए तकाइची को मंगलवार को जापान की संसद में एक अहम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चुना गया। यह चुनाव पुन: मतदान के जरिए हुआ था, जिसमें वह जीतकर जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। यह एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है क्योंकि जापान की राजनीति में पहली बार किसी महिला को यह पद मिला है। जापान की संसद के दो सदन होते हैं, उच्च सदन और निचला सदन। दोनों सदनों ने ताकाइची को बहुमत के साथ प्रधानमंत्री चुना है। उच्च सदन में उन्हें 125 वोट मिले, जो जरूरी बहुमत से केवल एक वोट ज्यादा था। निचले सदन में उन्हें 237 वोट मिले, जो जरूरी बहुमत से अधिक था।

          प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए दो नई योजनाओं का किया शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...