कोरबा । (अखंड भारत हमारे न्यूज़ की पहचान) प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में कक्षा 9वीं में आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का वर्गवार विद्यार्थियों की द्वितीय चयन सूची व काउंसिलिंग की तिथि घोषित की गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग के बालकों हेतु 22 अगस्त को प्रातः 10 से 01 बजे तक तथा कन्या हेतु दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग बालक हेतु 23 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा कन्या हेतु दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची ऑनलाइन https://eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

प्रयास में प्रवेश हेतु काउंसलिंग शेड्यूल जारी
Popular
More like thisRelated
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
सन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन...
सांभर में कीड़ा मिलने पर मुरली होटल पर कार्रवाई, दो दिन के लिए लाइसेंस निलंबित
खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण में मिलीं कई...
धान खरीदी कार्य पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं : कलेक्टर दुदावत
कलेक्टर ने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों की बैठक...
