महतारी वंदन से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन, योजना से महिलाओं के जीवन में आए बदलावों की कहानियां शामिल

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उनके आत्मविश्वास और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भागीदारी को भी बढ़ाया है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को संकलित किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना की सफलता का वास्तविक आकलन उसके लाभार्थियों के जीवन में हुए बदलाव से किया जाता है। पुस्तक में योजना से जुड़ी महिलाओं की वास्तविक कहानियों और अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें सरकारी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव को समझने के साथ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बनती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इसके तहत करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। अब तक योजना की 30 किश्तों के माध्यम से करीब 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्णा दास, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, गौरी शंकर श्रीवास, शताब्दी पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1787416207/रायपुर-महतारी-वंदन-से-सशक्त-हो-रही-छत्तीसगढ़-की-मातृशक्ति-मुख्यमंत्री-श्री-साय

          बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू जरूरतों में उपयोग

          मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों और बचत के लिए कर रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आर्थिक सुरक्षा का भाव बढ़ा है और वे परिवार के आर्थिक निर्णयों में भी अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर भी काम कर रही है। उद्देश्य महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

          मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने पुस्तक को बताया महत्वपूर्ण प्रयास

          महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों और भावनाओं को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का वास्तविक प्रभाव समझने के लिए हितग्राहियों के बीच जाकर उनके अनुभव जानना जरूरी है। उन्होंने लेखिका के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करना और उनके अनुभवों को पुस्तक के रूप में संजोना महत्वपूर्ण कार्य है।

          विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं की कहानियां शामिल

          पुस्तक की लेखिका ने बताया कि इसके दोनों भागों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों की उन महिलाओं की कहानियां शामिल की गई हैं, जिन्हें महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिला है। पुस्तक में यह बताने का प्रयास किया गया है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं की दैनिक जरूरतों के साथ उनके आत्मविश्वास और आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता पर किस तरह प्रभाव पड़ा है।

          शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, हर बच्चे को शिक्षित करना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related