सुकमा व बीजापुर में मुठभेड़, 14 नक्सली मारे गए

      Date:

          बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ जवानों ने बड़ा प्रहार किया है। बीजापुर और सुकमा के इलाकों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों की दोनों कार्रवाईयों में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीजापुर में दो नक्सलियों के शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। वहीं सुकमा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए हैं.

          मुठभेड़छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर कर दिया है। देवा के साथ 20 नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं। हैदराबाद में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देगी। साथियों के साथ देवा तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा था, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर पहुंची थी। आज सुबह छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर में मारे गए दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। सुरक्षा कारणों के चलते मुठभेड़ के सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन पूरा होने के बाद जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

          1 करोड़ का इनामी नक्सली हुआ था ढेर

          बता दें कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके (69) भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए थे।

          पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...