Saturday, February 7, 2026

50 परिवारों के 200 लोगों ने छोड़ा ईसाई धर्म

Date:

  • मंदिर में पूजा-अर्चना, गंगाजल छिड़क कर पारंपरिक रीति से कराया गया स्वागत

कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर जिले के पीढ़ापाल गांव में 50 से अधिक परिवारों के करीब 200 लोगों ने सामूहिक रूप से ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में घर वापसी की। इस अवसर पर 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ईसाई धर्मघर वापसी कार्यक्रम समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल छिड़क कर और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी लोगों को मूल धर्म में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इस सामूहिक घर वापसी में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के ग्रामीण शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने समाज के साथ लंबे समय तक संवाद और आपसी सहमति के बाद स्वेच्छा से अपने पारंपरिक धर्म और संस्कृति में लौटने का निर्णय लिया। सर्व समाज के सदस्य ईश्वर कावड़े ने मीडिया से बातचीत में इसे समाज की एकता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि आज 50 परिवारों के 200 से अधिक लोग घर वापस आए हैं। क्षेत्र में अभी 3 से 4 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने भी वापसी की इच्छा जताई है और वे जल्द ही अपने मूल धर्म में लौटेंगे।

प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर

इतने बड़े पैमाने पर हुई इस घर वापसी को लेकर पूरे बस्तर क्षेत्र में चर्चा तेज है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और समाज के लोगों में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...