प्रधानमंत्री का असम दौरा: काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। रविवार को उनके दौरे का दूसरा दिन रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे काजीरंगा नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व औद्योगिक विकास के नए अवसर खुलेंगे। परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एक महीने से भी कम समय में प्रधानमंत्री का यह पूर्वोत्तर राज्यों का दूसरा दौरा है।

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीइस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें एक बार फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा कि दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल उनके जीवन के विशेष अनुभवों में शामिल हैं। उस दौरान उन्हें काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम और अगले दिन एलिफेंट सफारी का अवसर मिला था, जिससे उन्होंने इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से महसूस किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें असम आकर हमेशा विशेष खुशी मिलती है। उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित बागुरुम्बा कार्यक्रम का भी उल्लेख किया, जहां बोडो समुदाय की बेटियों ने बागुरुम्बा नृत्य के माध्यम से नया रिकॉर्ड बनाया। इस आयोजन में 10,000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

          चुनावी नतीजों पर भी बोले पीएम मोदी

          महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुंबई, जो दुनिया की सबसे बड़ी नगर निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार भाजपा को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि जीत मुंबई में हुई है, लेकिन उसका जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने केरल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी पहली बार भाजपा का मेयर बना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालिया चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि देश का मतदाता गुड गवर्नेंस, विकास और विरासत को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से यह संदेश भी मिला है कि देश कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई में कांग्रेस का जन्म हुआ था, वहां आज वह चौथे-पांचवें स्थान की पार्टी बन गई है। वर्षों तक शासन करने वाले राज्यों में कांग्रेस सिमटती नजर आ रही है।

          बंगाल में गरीबों का हक मार रहे हैं टीएमसी के लोग : प्रधानमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छ कोरबा की पहचान : महापौर संजू देवी राजपूत

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू...