असम के सीएम ने भूपेश बघेल सहित 3 कांग्रेसियों पर किया 500 करोड़ का मानहानि केस

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के दो और नेताओं जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज कराया है। यह मामला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है जिसमें कांग्रेस नेताओं ने सरमा पर 12,000 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था।

          मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि 9 फरवरी 2026 को उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि राजनीतिक असहमति अलग बात है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर झूठे आरोप लगाना कानून के दायरे में आता है। बता दें कि मामला 4 फरवरी को गुवाहाटी में हुई प्रेस वार्ता से शुरू हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राज्य भर में करीब 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। सरमा ने इसे मनगढ़ंत और बदनाम करने वाला आरोप करार दिया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि वे राजनीतिक ड्रामे और प्रचार-प्रसार से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के पास सबूत हैं तो अदालत में पेश करें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...