कोरबा । (अखंड भारत हमारे न्यूज़ की पहचान) प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में कक्षा 9वीं में आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का वर्गवार विद्यार्थियों की द्वितीय चयन सूची व काउंसिलिंग की तिथि घोषित की गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग के बालकों हेतु 22 अगस्त को प्रातः 10 से 01 बजे तक तथा कन्या हेतु दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग बालक हेतु 23 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा कन्या हेतु दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची ऑनलाइन https://eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

प्रयास में प्रवेश हेतु काउंसलिंग शेड्यूल जारी
Popular
More like thisRelated
पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार
दिन में जंगल में छिपता था, रात को...
महानदी का रौद्र रूप : शबरी पुल डूबा, निचली बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी
वार्ड 1 और 12 में नाव से आवाजाही,...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले पति को ठहराया दोषी, 26 अक्टूबर को सुनवाई
हाईकोर्ट ने कहा- शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से...
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें : मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती 2026 का शुभारंभ, 7...
