Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर  उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण…

      रक्षाबंधन पर ’बहनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन

      Date:

          कोरबा 08 अगस्त 2025( AkhandBharatHNKP.Com) प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को Raksha Bandhan रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि Raksha Bandhan रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

          मंत्री श्री देवांगन ने कहा, Raksha Bandhan रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाना और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हमारी सबसे बड़ी सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है।

          ‘बहनी मन संग राखी के तिहार  9 अगस्त को

          इस  अवसर पर मंत्री श्री देवांगन कोरबा जिले में Raksha Bandhan  ‘बहनी मन संग राखी के तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा की भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बहनों एव जिले की बहनों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम शनिवार 9 अगस्त को डी-1 बंगला, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है l

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...