Friday, February 6, 2026

एशिया कप 2025 : भारतीय महिला हॉकी टीम का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 11-0 से हराया

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जोरदार अंदाज में की। 5 सितंबर को खेले गए पूल-बी मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 11-0 के विशाल अंतर से मात दी। टीम की ओर से उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग ने दो-दो गोल दागे। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में अपना जलवा दिखाया। इनके अलावा मुमताज खान (7वें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा पिसल (60वें) ने भी गोल कर टीम की जीत पक्की की।
दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत ने टूर्नामेंट की 30वें पायदान पर मौजूद थाईलैंड टीम के खिलाफ पहले हाफ में ही 5-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया। महिला एशिया कप में इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 चरण में प्रवेश करेंगी। सुपर-4 की सर्वश्रेष्ठ दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी। विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी वल्र्डकप का टिकट मिलेगा।

अगला मुकाबला जापान से

भारत इस टूर्नामेंट में अपनी दो दिग्गज खिलाडिय़ों गोलकीपर सविता पूनिया और ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना खेल रहा है। दोनों चोटिल होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। थाईलैंड पर जीत के बाद भारत का अगला मैच शनिवार को जापान से होगा, जबकि पूल चरण का आखिरी मुकाबला 8 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेला जाएगा।

Asia Cup 2025 : एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...