नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। AIIMS ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रायबरेली की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको आवेदन में कोई दिक्कत आती है तो आप ईमेल आईडी recruitment.aiimsrbl@gmail.comऔर 0535-2704415 पर संपर्क कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए।
- सेंट्रल/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 45 साल
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एससी, एसटी – 5 साल की छूट
- पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस
- वॉक इन इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी
- लेवल – 11 के अनुसार 67,700 रुपए प्रतिमाह।
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
वॉक इन इंटरव्यू की तारीख
- एम्स रायबरेली में 3, 14 और 28 नवंबर 2025
इंटरव्यू शेड्यूल
- संस्थान में आपको सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा।
- 10.30 के करीब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 2 बजे इंटरव्यू होगा।
इंटरव्यू का पता
- एलटी ग्राउंड (LT), मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, एम्स रायबरेली
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
- आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस जमा करके सब्मिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म सब्मिट हो जाएगा। इसका प्रिंट निकालकर रखें।

