पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। तेजस्वी यादव ने फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी। हमारा विषय बिहार बनाने का है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही जीविका (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई करेंगे उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाएंगे। 20 साल से एनडीए सरकार ने किसानों के लिए ध्यान नहीं दिया। गेहूं और धान के लिए, हम धान के एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये और गेहूं के एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपये देंगे। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे। यानी सिंचाई में बिजली का खर्चा सरकार देगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन, हमारी सरकार इसे मुफ्त कर देगी। राज्य के व्यापार मंडलों के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। इधर, हर परिवार को नौकरी देने के लिए बजट कहां से लाएंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने एक्सपर्ट से विचार के बाद हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। भाजपा की बातों को छोडि़ए। जब नौकरी देंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने हर चीज को संभव कर दिखाई है। 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरी दी थी और साढ़े तीन लाख प्रक्रियाधीन करवाई थी। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं?
18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा
बता दें कि पिछले हफ्ते तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि विपक्षी महागठबंधन अगली सरकार जरूर बनाएगा और नतीजों के 4 दिन बाद शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह बयान उन्होंने मोकोमा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर दिया था जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के उम्मीदवार हैं। अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
बिहार चुनाव : चुनाव जीते तो पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे पेंशन : तेजस्वी यादव

