औरंगाबाद (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। राहुल गांधी ने औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही लोगों से पूछा, कैसे हैं आप लोग। मूड कैसा है आपका। नीतीश जी को हटाने का प्लान है आपका। काम जारी है आपका। चल रहा है। 20 साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं। वो चला रहे हैं, लेकिन चल नहीं रही है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से प्रधानमंत्री के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं। राहुल ने कहा कि ये लोग जानते हैं कि बिहार का चुनाव हार रहे हैं। ये इसी में लगे हैं। इन लोगों ने काम तो किए नहीं जो उनके बूते चुनाव जीते तो ये वोट चोरी कर लेते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो। एक समय होता था जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था। आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है। बिहार के बाकी युवा देखते रह जाते हैं।
बिहार चुनाव : बड़ा सीना होना ताकत की निशानी नहीं होती : राहुल गांधी

