नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) ने ग्रुप A, B और C के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccrhindia.ayush.gov.in, ccrhonline.in या eapplynow.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- रिसर्च ऑफिसर (होम्योपैथी)
- एमडी की डिग्री।
जूनियर लाइब्रेरियन
- लाइब्रेरी साइंस में डिग्री, एक साल का अनुभव
फार्मासिस्ट
- 12वीं पास के साथ होम्योपैथी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।
स्टाफ नर्स
- बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता के साथ अनुभव जरूरी
एलडीसी
- 12वीं पास और टाइपिंग नॉलेज होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट बेसिस पर
फीस
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि: शुल्क
सैलरी
- जारी नहीं
एग्जाम पैटर्न
- पेपर मोड : रिटन एग्जाम
- क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू
- क्वेश्चन नंबर : 150
- मार्क्स : हर प्रश्न के लिए एक अंक
- नेगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक काटे जाएंगे
- ड्यूरेशन : 2 घंटे
- इंटरव्यू मार्क्स : 30
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट ccrhindia.ayush.gov.in, ccrhonline.in या eapplynow.com पर जाएं। ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर का यूज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

