सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएं गति : मुख्यमंत्री

      सीएम विष्णुदेव साय ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक

      Date:

          रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए।

          https://dprcg.gov.in/post/1762531080/Raipur-Bring-speed-in-the-work-of-irrigation-projects-by-doing-quality-work-–-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai
          बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएं प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सिंचाई परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रदेश की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया डेंटल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...