एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन टला

      अब 17 नवंबर से करें अप्लाई, 31 जनवरी को एग्जाम

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2025 के लिए आवेदन की शुरुआती और आखिरी तारीख में बदलाव किया है। इसके साथ ही एग्जाम डेट भी जारी कर दी है। पहले इस भर्ती के लिए 10 नवंबर से आवेदन शुरू थे। आवेदन की आखिरी तारीख पहले 9 दिसंबर 2025 थी। इस तारीख को अब आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन 17 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर 2025 तक लिए जायेंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को होगा।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • नॉन टेक्निकल : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री
          • टेक्निकल : बीटेक की डिग्री

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 20 साल
          • अधिकतम : 24 साल

          फीस

          • सभी कैटेगरी के लिए 550 रुपए

          सिलेक्शन प्रोसेस  

          • रिटन एग्जाम
          • एसएसबी इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल एग्जाम

          एग्जाम पैटर्न  

          • अधिकतम अंक : 300
          • प्रश्नों की संख्या : 100
          • सब्जेक्ट : जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट जैसे विषयों से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
          • ड्यूरेशन : 2 घंटे
          • निगेटिव मार्किंग : 1 अंक काटा जाएगा।

          इन 2 सेंटर पर होगा मेडिकल एग्जाम 

          • इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन मेडिसिन बेंगलुरु
          • एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल स्टेब्लिशमेंट

          सैलरी  

          रैंकपे स्केल
          फ्लाइंग ऑफिसर56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
          फ्लाइट लेफ्टिनेंट6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह
          विंग कमांडर1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह
          ग्रुप कैप्टन1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह
          एयर कमोडोर1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
          एयर वाइस मार्शल1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
          एयर मार्शल HAG स्केल1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह
          HAG + स्केल2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह
          VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG)2,25,000 रुपए प्रतिमाह
          CAS2,50,000 रुपए प्रतिमाह
          स्क्वाड्रन लीडर6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह

          ऐसे करें आवेदन  

          • AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
          • होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें।
          • फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें।
          • सभी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
          • फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

          government job : एमपी पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related