दिल्ली ब्लास्ट : एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री, घायलों से की मुलाकात

      आज शाम को होगी सुरक्षा कमेटी की बैठक

      Date:

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीनई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की अपनी दो दिवसीय दौरे से वापस भारत पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां पीएम दिल्ली कार ब्लास्ट के घायलों से मिले। वे आज शाम 5.30 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
          भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होने वाली है जिसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। (CCS) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। ये मीटिंग आज शाम साढ़े 5 बजे से प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी। बता दें कि पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट के मुद्दे पर भी कड़ा संदेश दिया था। पीएम मोदी ने कहा था दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीडि़त परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

          पीएम मोदी का भूटान दौरा : जलविद्युत परियोजना को लेकर बनी सहमति

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...