Saturday, February 7, 2026

RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

अब 27 नवंबर तक ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 20 नवंबर थी जिसे एक्सटेंड किया गया है। एप्लिकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 29 नवंबर, 2025 है। मॉडिफिकेशन विंडो 30 नवंबर को खुलेगी और 09 दिसंबर, 2025 को बंद हो जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नामपदों की संख्या
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर161
स्टेशन मास्टर615
गुड्स ट्रेन मैनेजर3416
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट921
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट638
ट्रैफिक असिस्टेंट59

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

फीस

  • एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडबल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज या ईबीसी : 250 रुपए
  • अन्य : 500 रुपए
  • स्टेज – I क्लियर करने के बाद आरक्षित वर्गों को 250 रुपए और अन्य वर्गों को 400 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • सीबीटी- 1
  • सीबीटी-2
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी 

  • बेसिक पे 25500-35400 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सीबीटी – 1 एग्जाम 

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
जनरल अवेयरनेस4040
मैथ्स3030
जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग3030
टोटल100100

सीबीटी – 2 एग्जाम

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
जनरल अवेयरनेस5050
मैथ्स3535
जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग3535
टोटल120120

जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • सिग्नेचर
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने रेलवे जोन की लिस्ट खुल जाएगी। जिस जोन के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • Check Ability पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

रेलवे में 2570 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...