दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक बड़े अंतराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय, मंदीप, दलविंदर और रोहन के रूप में हुई है। यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते भारत में तुर्की और चीन निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें सप्लाई करने का रैकेट चला रहा था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार यह गिरोह हथियारों की तस्करी के लिए एक सुनियोजित नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था। हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में गिराए जाते थे, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जाता था और फिर दिल्ली व आसपास के राज्यों में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों को बेचा जाता था। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 महंगी विदेशी पिस्तौलें और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य लॉरेंस बिश्नोई, बमबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ जैसे कुख्यात गैंगस्टरों तक इन हथियारों को पहुंचाना था। यह खुलासा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो पंजाब के रहने वाले हैं, जो गिरोह के संचालन में उनकी क्षेत्रीय पहुंच को इंगित करता है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा पाकिस्तान से भेजे गए हथियार
Date:
