बीमार सब इंस्पेक्टर को ठीक कराने पत्नी ने कराया तंत्र-मंत्र ,गहने-जेवर की ठगी

      बैगा सहित दो महिला गिरफ्तार

      Date:

          बालोद। (AkhandBharatHNKP.Com) छत्तीसगढ़ में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की को ठीक करने का दावा करते हुए ठगों ने उसकी पत्नी से पूजा व तंत्र-मंत्र के नाम पर 2.72 लाख रुपए के गहने-जेवर उतरवाए और फरार हो गए। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला का है। ठगी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बैगा सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है

          सब इंस्पेक्टर की पत्नी धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि एक ड्यूटी के दौरान उनके पति को  चोट आई थी। तब से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। घर में सामान बेचने पहुंची एक महिला ने एसआई को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया और एक महिला और एक पुरुष को साथ लेकर आई।  घर में, दीया और चावल रखकर पूजा का नाटक किया और बाद में जेवर-नगदी लेकर फरार हो गए।

          तंत्र-मंत्र

          ठगी का एहसास होने पर पीड़ित परिवार ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी निवासी (बैगा) रवि नेताम (40), रीना नेताम (30) और पदमा मंडावी (50) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related