सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : अभिषेक शर्मा ने 32 गेदों में लगाया शतक

      12 गेंद में फिफ्टी, टी-20 की तीसरा सबसे तेज अर्धशतक, अपनी पारी में लगा 16 छक्के

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 148 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। पंजाब के कप्तान ने बंगाल के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी और 32 गेंद में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने इस पारी में 16 छक्के लगाए। यह मेंस टी-20 क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है और भारतीय खिलाडिय़ों में दूसरा सबसे तेज भी है।
          अभिषेक शर्मा ने 425.00 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 32 बॉल पर शतक पूरा किया। अभिषेक 52 बॉल पर 8 चौके और 16 छक्के की मदद से 148 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 205 की पार्टनरशिप की। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 310 रन बोर्ड पर लगा दिए। यह मैच हैदराबाद में खेला गया।

          एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...