Friday, February 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परम् पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

अधोर गुरूपीठ बनोरा पहुचे,प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Date:

रायगढ़/बनोरा । (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान अधोर गुरूपीठ बनोरा रायगढ़  में परम् पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोर गुरुपीठ आश्रम बनोरा के उपासना स्थल में  अघोरेश्वर भगवान राम जी की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

1 Most respected Shri Priyadarshi Ram Ji and cm vishnudev sai 2

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना की। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी गुरु दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...