Saturday, February 7, 2026

शीतकालीन सत्र : टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप, स्पीकर बोले- होगी कार्रवाई

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही जारी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा- टीएमसी सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा।
इधर विपक्ष के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पेंट की जेब हाथ डाले हुए ही जबाव दे रहे थे। इस पर स्पीकर बिरला ने उन्हें टोका और कहा कि जेब से हाथ निकालकर जबाव दें। इस पर हरदीपसिंह पुरी ने तत्काल हाथ बाहर निकाले। इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह लोकसभा पहुंचे। जैसे ही वे कार उतरे तो कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने उनसे मुलाकात की। रमेश ने सरदार पटेल की इनसाइड स्टोरी मणिबेन पटेल की डायरी नाम की किताब सौंपी। कहा- ये गुजराती में है, इसे पढि़एगा। राजनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि अंग्रेजी में दीजिए। मैं गुजराती नहीं जानता हूं। इतना कहकर राजनाथ सिंह आगे बढ़ गए।

शीतकालीन सत्र : लोकसभा व राज्यसभा में हंगामा, एसआईआर पर अड़ा विपक्ष

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...