Saturday, February 7, 2026

मन की बात : पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस साल के आखिरी में आज मन की बात का 129वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की वर्ष 2025 की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया। 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी ।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इस साल ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब वंदे मातरम के 150 साल पूरे हुए। पीएम मोदी ने खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती तो महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। एशिया कप टी-20 में भी तिरंगा शान से लहराया।

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि भारत ने साइंस और स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं। भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज्यादा हो गई है।

कुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान किया

मन की बात

इस साल की शुरुआत में कुंभ के भव्य आयोजन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कहा कि इस आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा 2025 में आस्था संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कई युवा मुझसे पूछते हैं कि वे अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन मुझे कैसे दे सकते हैं? युवाओं की इस जिज्ञासा का समाधान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग है। अगले महीने की 12 तारीख को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। उसी दिन यंग लीडर्स डायलॉग भी ऑर्गनाइज किया जाएगा और मैं भी उसमें जरूर हिस्सा लूंगा। मुझे इस इवेंट का इंतजार है।

मन की बात : प्रधानमंत्री ने खेलों में मिली उपलब्धियों को सराहा

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...