तमिलनाडु व पुडुचेरी के चेयरपर्सन बने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

      Date:

      • कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया ऐलान

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की घाोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है।

          टीएस सिंहदेव

          बता दें कि 2026 में तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उम्मीदवार चयन की अहम प्रक्रिया के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर भरोसा जताते हुए उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे अहम राज्यों की जिम्मेदारी दी है। स्क्रीनिंग कमेटी का काम चुनाव से पहले टिकट के दावेदारों की समीक्षा करना और नेतृत्व को नाम सुझाना होता है।

          प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी

          टीएस सिंहदेव

          वहीं पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। कांग्रेस का मानना है कि अनुभवी नेताओं की अगुआई में स्क्रीनिंग कमेटियां पार्टी को मजबूत उम्मीदवार चयन में मदद करेंगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...