मटर चोरी के आरोप में बच्चों को तालीबानी सजा, आरोपी गिरफ्तार

      Date:

          बलरामपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम लडुवा में मटर चोरी को लेकर दो नाबालिग बच्चों के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें पीटा, और इस सजा का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में गहरी चिंता और आक्रोश फैला दिया।

          मटर चोरीपीडि़त बच्चों के पिता कृष्णनाथ टोप्पो (40 वर्ष) ने 6 जनवरी को राजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उनके पड़ोसी और रिश्ते के भाई कपिल उरांव (26 वर्ष) ने खेत में लगी मटर तोडऩे के कारण उनके नाबालिग पुत्र संस्कार टोप्पो (7 वर्ष) और महिपाल के पुत्र को जबरन अपने घर ले जाकर पीटा। आरोप है कि आरोपी ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और घर के आंगन में बंधक बनाकर रखा। राजपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) और जांच के दौरान धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

          जेल भेजा गया आरोपी

          थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल उरांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...