प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू से की वार्ता, भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत की। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

          हमारे रिश्ते भरोसे की नींव पर बने हैं, बिजनेस समिट में बोले पीएम मोदी

          पीएम मोदी ने इस वार्ता की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि उन्हें नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई। उन्होंने नेतन्याहू और इस्राइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएँ भी दी। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपने साझा संकल्प को फिर से दोहराया और आने वाले साल में साझा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...