ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

      Date:

      • बिलासपुर पाराघाट टोल प्लाजा में दस्तावेज जांच और पूछताछ जारी

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर में सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आयकर अधिकारी तीन अलग-अलग गाडिय़ों में कार्यालय पहुंचे।

          सड़क ठेकेदार बीआर गोयलजानकारी के अनुसार, इंदौर, बिलासपुर समेत अन्य ठिकानों पर भी इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मकसद बीआर गोयल की कंपनियों के वित्तीय लेन-देन और संभावित टैक्स चोरी की जांच करना है।

          इससे पहले 45 ठिकानों पर पड़ी थी रेड

          करीब एक महीने पहले, 4 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ में आयरन-स्टील कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के 45 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में यह कार्रवाई चार दिन तक चली थी। अधिकारियों ने 300 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स चोरी के शक में रेड मारी थी। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 200 अधिकारी शामिल थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related