नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • 27 वर्षों से नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली जा रही पदयात्रा की मुख्यमंत्री ने की सराहना

      • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री ने पदयात्रा कर नशामुक्त और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। पदयात्रा के समापन पर उन्होंने लाल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

           मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा। नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवा स्वस्थ, शिक्षित और कुशल होंगे तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे तो छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। राज्य सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1790781862/Raipur-A-drug-free-and-healthy-Chhattisgarh-will-lead-to-a-developed-Chhattisgarh-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

          सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति पदयात्रा

          मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी ने संयम, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया था। ऐसे में नशामुक्ति का यह अभियान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। मुख्यमंत्री ने विधायक पुरंदर मिश्रा की पिछले 27 वर्षों से नशामुक्ति, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों को लेकर पदयात्रा आयोजित करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव होता है। इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है।

          युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण विकास प्रभावित रहा, लेकिन अब शांति और विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर सहित आधुनिक क्षेत्रों में निवेश से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं और युवाओं से नशामुक्ति का संदेश परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा, स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज मिलकर ही सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।

          सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              करंट लगने से हाथी शावक की हुई मौत, रातभर चिंघाड़ता रहा हाथियों का दल

              सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। उदयपुर वन परिक्षेत्र में खेतों में फसल बचाने के...

              CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग खारिज

              कोर्ट बोला- नियमों में पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं,...