बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के बाद बवाल, 100 बेघर परिवारों ने जाम किया नेशनल हाईवे

      Date:

      • रायपुर-हैदराबाद मार्ग पर घंटों बाधित रहा यातायात, मुआवजे की मांग पर अड़े पीडि़त

          बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बीजापुर जिले में बुलडोजर कार्रवाई के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। बेघर हुए करीब 100 परिवारों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर-हैदराबाद नेशनल हाईवे-63 पर चक्काजाम कर दिया। प्रभावित परिवार सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

          बीजापुरसूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। हालांकि पीडि़त परिवारों का कहना है कि जब तक उन्हें नुकसान का मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। गौरतलब है कि 16 और 17 जनवरी को प्रशासन ने न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित चट्टानपारा इलाके में अवैध अतिक्रमण बताते हुए करीब 100 मकानों पर बुलडोजर चला दिया था। इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, जो पिछले कई दिनों से पॉलिथीन और टेंट के सहारे रहने को मजबूर हैं।

          पीडि़तों से मिले विधायक

          18 जनवरी की सुबह विधायक विक्रम मंडावी ने चट्टानपारा पहुंचकर टेंट में रह रहे पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद विधायक स्वयं प्रभावित परिवारों के साथ सड़क पर बैठे और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...