Friday, February 6, 2026

जवानों को इनपुट देने के शक में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली

Date:

बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार 20 जनवरी को पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम काऊरगट्टा में पूर्व सरपंच भीमा मड़कम (29) को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमावर्ती इलाके की है।

छत्तीसगढ़जानकारी के अनुसार भीमा मड़कम मछली पकडऩे खेत की ओर गए थे। उसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने भीड़ के बीच उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गांव ले जाया गया। बताया गया है कि भीमा को पेट में गोली मारी गई थी। भीमा मड़कम ग्राम कंचाल के निवासी थे और पूर्व में सरपंच रह चुके थे। वर्तमान में वह खेती और मजदूरी का काम कर रहे थे। उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित है।

दो महीने पहले भी हुआ था हमला

नक्सलियों को शक था कि भीमा जवानों को नक्सलियों से जुड़े इनपुट देता था। बताया जा रहा है कि इसी शक के चलते दो महीने पहले भी नक्सलियों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय कैंप में तैनात जवानों ने उन्हें बचा लिया था। हमले के बाद भीमा कुछ समय के लिए दंतेवाड़ा के बचेली क्षेत्र में रहने चले गए थे, हालांकि बीच-बीच में गांव आते-जाते रहते थे।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...