उधमपुर में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

      Date:

          जम्मू-कश्मीर

          • सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन, गुफा में छिपे थे आतंकी

          उधमपुर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी थी।

          जानकारी के अनुसार, सेना की व्हाइट नाइट कोर के अंतर्गत सीआईएफ डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बसंतगढ़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी, जिसके बाद वह अपने साथी के साथ पास की एक गुफा में छिप गया। दोनों आतंकवादी गुफा में घिरे हुए थे। बाद में सुरक्षाबलों ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, जिस गुफा में आतंकी छिपे थे, उसमें भागने के दो रास्ते थे, जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की थी।

          बीजापुर में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...