गृहमंत्री अमित शाह कल से छत्तीसगढ़ प्रवास पर, वामपंथी उग्रवाद व नक्सल क्षेत्रों के विकास कार्य की समीक्षा करेंगे

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 7 फरवरी से शुरू होगा। वे 7 से 9 फरवरी तक राज्य में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
          फाइल फोटो

          निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे अपने प्रवास स्थल जाएंगे। इसके बाद रात करीब 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

          नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक

          8 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अधिकारी, पुलिस महानिदेशक सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों, सुरक्षा बलों की रणनीति, खुफिया सूचनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा। गृह मंत्री राज्य सरकार के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

          9 फरवरी को पहुंचेंगे बस्तर

          9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को समर्पित है। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

          7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...