Saturday, February 7, 2026

अब उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें हर महीने बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनका बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा।

बिजली बिलव्हाट्सएप पर प्राप्त बिल को उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और आवश्यकता पडऩे पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। इसके अलावा, बिल संदेश में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 40 लाख मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। कंपनी इन उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी।

ऑफिशियल ब्लू टिक आईडी से मिलेगा मैसेज

बिजली बिल का व्हाट्सएप संदेश छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक और वेरीफाइड ब्लू टिक आईडी से भेजा जाएगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 भी दर्ज रहेगा, जिससे उपभोक्ता किसी भी प्रकार के फर्जी संदेश से सतर्क रह सकें।

ऐसे कराएं व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड

जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर अभी रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी।

छत्तीसगढ़ : अब 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा

Share post:

Popular

More like this
Related

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBISB)...