Saturday, February 7, 2026

अदाणी फाउंडेशन की कम्युनिटी फर्स्ट पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को मिली नई मजबूती

Date:

  • 6 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 12 गांवों के 2500 से अधिक ग्रामीण को मिला स्वास्थ्य लाभ

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बारपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) अपनी सामाजिक सरोकारों के तहत कम्युनिटी फर्स्ट के विचार को साकार कर रहा है। केपीएल ने अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ी हैं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिली है।

अदाणी फाउंडेशनइसी क्रम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत खोड्डल एवं सरगबुंदिया स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में निर्मित बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थी, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को गांव की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
बाउंड्री वॉल निर्माण का उद्देश्य विद्यालय परिसरों को असामयिक प्रवेश एवं असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। साथ ही इसके माध्यम से खोड्डल गांव स्थित पंचायत भवन, दो आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक मंच, हाई मास्ट लाइट एवं ओवरहेड वाटर टैंक का भी संरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त, गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु परिसर में आरओ जल संयंत्र की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। स्वच्छ स्कूल अभियान के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत पताढ़ी के शासकीय विद्यालय दर्राभाठा में पुरुष एवं महिला शौचालयों का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन भी सोमवार को किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस सुविधा से विशेषकर छात्राओं को स्वच्छता का लाभ मिलेगा तथा विद्यालयीन अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। वहीं ग्राम सरगबुंदिया एवं उरगा के शासकीय विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

विद्यार्थियों को स्कूल किट का वितरण

अदाणी फाउंडेशन

शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम कुदुरमल, उरगा, अखरापाली, बारीडीह, कटबिटला, संडैल, बैसामुड़ा, सरायडीह सहित आसपास के गांवों के कुल 46 शासकीय विद्यालयों के 4,100 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक एवं ज्योमेट्री बॉक्स युक्त शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी अदाणी फाउंडेशन ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। अब तक छह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें कटबिटला, बारीडीह, पहंदा, पताढ़ी सहित कुल 12 गांवों के लगभग 2,500 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श, उपचार एवं नि:शुल्क दवाओं की सुविधा प्रदान की गई।

ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन का जताया आभार

इन सभी कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अदाणी फाउंडेशन एवं केपीएल के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी संयंत्र और गांवों के बीच सहयोग को निरंतर बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। अदाणी फाउंडेशन की इन पहलों से यह स्पष्ट होता है कि कम्युनिटी फर्स्ट की भावना के साथ संस्था स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के सतत एवं समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन की पहल : सोलर हाई मॉस्ट लाइटों से बाजार व चौक-चौराहे जगमगाए

 

Share post:

Popular

More like this
Related