Wednesday, February 25, 2026

संकल्प नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बजट गति का नहीं बल्कि दुर्गति का बजट है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संकल्प का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बजट है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने नई-नई योजनाएं केवल भ्रष्टाचार के उद्देश्य से शुरू की हैं। बजट में शब्दों का मायाजाल रचा गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल झुनझुना थमाया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। बजट को लेकर अब विधानसभा के भीतर और बाहर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: संकल्प थीम पर फोकस, 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख

Share post:

Popular

More like this
Related

अब 7 दिन में मिलेगा पासपोर्ट, नया नियम लागू

डिजिटल प्रक्रिया, ई-पासपोर्ट और पुलिस वेरिफिकेशन में तेजी...