संकल्प थीम के माध्यम से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार का बजट ‘संकल्प थीम पर आधारित है और कुल अनुमानित व्यय 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए है।

          बजट पेश करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है। उन्होंने बताया कि संकल्प थीम के माध्यम से समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और नीति से परिणाम तक के प्रमुख क्षेत्र शामिल किए गए हैं। सीएम साय ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप बजट तैयार किया गया है। हमारी सरकार मिशन मोड पर काम करने में विश्वास रखती है। इसके तहत हमने पांच मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए हैं। सीएम साय ने कहा कि संकल्प के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन,मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी।

          छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: संकल्प थीम पर फोकस, 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...