कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सांसद ज्योत्सना महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस बजट को संकल्प बता रही है, वह वास्तव में आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।
सांसद महंत ने कहा कि बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर भी कोई ठोस एवं प्रभावी योजना प्रस्तुत नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। किसानों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बजट में उनके कर्ज भार को कम करने या कृषि लागत घटाने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट किसानों के लिए केवल छलावा साबित होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बिजली बिल और पेट्रोल-डीजल पर करों में किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई है।
विकास नही विनाश का मार्ग
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के जिलों के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा न होना यह दर्शाता है कि सरकार वर्तमान समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार या तो 70 वर्ष पुरानी बातों का उल्लेख करती है या 20 वर्ष आगे के सपने दिखाती है, लेकिन मौजूदा हालात पर मौन साध लेती है। उन्होंने कहा, ‘यह बजट विकास का नहीं, बल्कि विनाश का मार्ग प्रशस्त करता है।
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: संकल्प थीम पर फोकस, 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख

