Thursday, February 26, 2026

सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 मार्च तय की गई है।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरी का नामपदों की संख्या
अनारक्षित69
ईडब्ल्यूएस17
ईबीसी36
बीसी21
एससी28
एसटी02
कुल173

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री।
  • 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 22 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • महिला : अधिकतम 40 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट

फीस

  • सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए

सैलरी

  • जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर की संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअंक
पेपर – 1जनरल नॉलेज100100
पेपर – 1लॉ150150

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने OTR प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें।
  • होमपेज पर लॉग इन डैशबोर्ड कॉलम में New Registration (One Time Registration) के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपनी ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर भी वेरिफाई करना होगा।
  • अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Share post:

Popular

More like this
Related

अदाणी फाउंडेशन ने 41 गांवों के 36000 मरीजों को दिया नि:शुल्क उपचार

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामाजिक इकाई...