कोलंबो/वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के पांचवें दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। अमेरिकी नौसेना ने हिंद महासागर में श्रीलंका के करीब ईरान के आधुनिक युद्धपोत (IRIS Dena) पर हमला कर उसे समुद्र में डुबो दिया है। श्रीलंकाई सरकार और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की जान जा चुकी है।
पनडुब्बी से दागी गई टॉरपीडो

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पुष्टि की है कि हिंद महासागर में गश्त कर रही एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाया। हमले के वक्त यह जहाज श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास से गुजर रहा था। टॉरपीडो लगते ही जहाज में भीषण विस्फोट हुआ और वह कुछ ही समय में जलमग्न हो गया।
अमेरिका व इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत, 40 दिन का राजकीय शोक
भारत से लौट रहा था युद्धपोत
यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने ही भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित ‘2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू‘ में हिस्सा लेने आया था। भारत में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर लौटते समय इसे निशाना बनाया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जहाज पर कुल 180 नौसैनिक सवार थे। घटना के बाद श्रीलंका की नेवी ने तुरंत मोर्चा संभाला और 32 घायल नौसैनिकों को समुद्र से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी लापता सैनिकों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट से लेकर हिंद महासागर तक तनाव चरम पर पहुंच गया है।

