विधानसभा में गूंजा अवैध खनन और अतिक्रमण का मुद्दा, विपक्ष ने की नारेबाजी

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रही। प्रश्नकाल के दौरान खनन, परिवहन, सहकारिता, राजस्व और वन विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सदन में चर्चा हुई। अवैध खनन और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

          छत्तीसगढ़ विधानसभा

          पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध कब्जों को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठाई। वहीं आयरन ओर के खनन और उसके परिवहन से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब तलब किया जाएगा। फिटनेस परमिट, ओवरलोडिंग और बिगड़े वनों को सुधारने की योजनाओं को लेकर भी सदन में सवाल उठने की संभावना है। सत्र के दौरान भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा उठाने की तैयारी की है। इस मामले में सरकार से पूछा जाएगा कि किन परिस्थितियों और किस प्रक्रिया के तहत ये विज्ञापन जारी किए गए।

          वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत रायपुर स्मार्ट सिटी में सौंदर्यीकरण के नाम पर अनियमितताओं का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह इस विषय पर नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। विधायक योजना के तहत हुए कार्यों और खर्च को लेकर सवाल उठा सकते हैं, साथ ही परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसी तरह विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आयोजन से जुड़े आय-व्यय का मामला भी ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाएंगे। आयोजन पर हुए खर्च और प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर सरकार से जानकारी मांगी जा सकती है।

          अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा

          सदन में आज बजट की अनुदान मांगों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों से जुड़ी अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा। विधायकों द्वारा इन विभागों के कार्यों और योजनाओं को लेकर सवाल उठाए जाने की संभावना है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का...