अफीम की खेती करने वालों की दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया गया अवैध कब्जा

      Date:

      दुर्ग (AkhandBharatHNKP.Com)। अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता विनय ताम्रकार व बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थी।

          अफीम की खेती

          इससे पहले अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने विनायक ताम्रकार और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकार की सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे उखाड़े गए। पुलिस ने कुल 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल जब्त की, जिसका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो और अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए बताई गई है। फसल को चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि फसल नष्ट करने से पहले पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद इसे विधिवत नष्ट किया जाएगा।

          खेत में सुरक्षा के भी थे इंतजाम

          जांच में यह भी सामने आया कि अफीम के खेत की सुरक्षा के लिए शिवनाथ नदी की ओर लगी फेंसिंग में करंट वाले तार जोड़े गए थे, ताकि बाहरी लोगों का प्रवेश रोका जा सके। खेत के बाहर सुरक्षा बाउंसर भी तैनात किए गए थे। प्रशासन ने कहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अफीम की अवैध खेती पर नकेल कसना और कानून का पालन सुनिश्चित करना है।

          मक्के की फसल की आड़ में भाजपा नेता कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस व प्रशासन की दबिश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का...