ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस से की धक्का-मुक्की, टीआई को धमकाया

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान एक भाजपा नेता ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी विकास शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्र व्यवहार जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

          ड्रिंक एंड ड्राइव

          पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 मार्च की रात हुई। ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान विकास शुक्ला की कार को रोका गया। जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विकास शुक्ला भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। उसने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और आरोपी को हिरासत में लिया।

          कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

          घटना के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि राजधानी में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है और कानून तोडऩे वालों के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारी साफ कहते हैं हैं कि कोई भी हो कानून से ऊपर नहीं है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का...