शराब के नशे में स्कूल पहुंचे संकुल समन्वयक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

      Date:

      बलरामपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां संकुल समन्वयक जगदीश सिंह शराब के नशे में स्कूल पहुंचे, जिससे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

          जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे, जबकि स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। एक ग्रामीण ने संकुल प्राचार्य को इस बात की सूचना दी। इसके बाद संकुल समन्वयक जगदीश सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे जगदीश सिंह, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को देखकर घबरा गए और बाथरूम में छिप गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पंचनामा तैयार किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल कर दिया।

          जांच के आदेश

          विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा ने सुंदरपुर प्राथमिक स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जनपद में एक कार्यशाला आयोजित थी, जिसमें कई शिक्षक शामिल होने गए थे। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

          बच्चो की जगह जब शिक्षक करने लगा उठक बैठक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related